बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने जीजा पर हथौड़े और ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने पहले हथौड़े से हाथ पर वार किया, फिर ब्लेड से चेहरे, ठुड्डी और गले पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान पीड़ित को दांतों से भी काट लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़ई भाठापारा निवासी सुरेश कुमार सोनझरी घर निर्माण का ठेका लेकर काम कर रहे थे। 26 नवंबर की शाम करीब 4 बजे वे निर्माण सामग्री गिरवाने के लिए ग्राम खम्हरिया स्थित मनोज किराना दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे उनका साला सुंदर लाल सोनझरी वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान सुंदर लाल ने हथौड़े से सुरेश के हाथ पर वार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपने पास रखे ब्लेड से सुरेश के चेहरे, ठुड्डी और गले पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने पीड़ित के हाथ की उंगलियों और बाईं कोहनी के पास दांतों से भी काट लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन ऑर्डर दिखाकर डॉक्टरों से ऐंठे करोड़ों
फर्जी अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन ऑर्डर दिखाकर डॉक्टरों से ऐंठे करोड़ों
बिलासपुर। मेडिकल पीजी (एमडी) में दाखिला दिलाने का झांसा देकर दो डॉक्टरों से करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले में लहूलुहान सुरेश किसी तरह अपने घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें बाइक से बलौदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। चोट गंभीर होने के कारण सुरेश बोलने में असमर्थ बताए गए। इसके बाद उनके भाई राकेश कुमार सोनझरी ने 27 नवंबर को सीपत थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी सुंदर लाल सोनझरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
दो करोड़ की मोबाइल चोरी में गिरफ्तार कंजर गैंग के खुलासे, विदेश तक पहुंच रहा चोरी का माल
दो करोड़ की मोबाइल चोरी में गिरफ्तार कंजर गैंग के खुलासे, विदेश तक पहुंच रहा चोरी का माल
रायपुर। तेलीबांधा मेन रोड स्थित एप्पल शो रूम आई नेक्स्ट से करीब दो करोड़ रुपये के सेलफोन चोरी के मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.