मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। शोरूम के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम देते दो संदिग्धों की गतिविधियां CCTV कैमरे में कैद हुई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में तेजी आ गई है। वहीं, घटनास्थल के आसपास से गैस कटर, छोटा गैस सिलेंडर और सेंधमारी में इस्तेमाल किए गए कई औजार भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बरगवां इलाके में स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम को गुरुवार को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने शोरूम में दाखिल होने के लिए पीछे की दीवार में छेद किया और इसी रास्ते अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने शोरूम में रखे सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के साथ तिजोरी को भी निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी में चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों में चोरी की रकम करीब 10 करोड़ रुपये भी बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर अब ईडी की गिरफ्त में, सात दिन की रिमांड मंजूर
महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर अब ईडी की गिरफ्त में, सात दिन की रिमांड मंजूर
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले के प्रमुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक घंटे तक शोरूम में रहे बदमाश

सामने आए CCTV फुटेज में एक नकाबपोश संदिग्ध शोरूम के अंदर दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में कुछ औजार भी नजर आ रहे हैं। वहीं, बाहर मौजूद उसका एक साथी उसे औजार उपलब्ध कराता दिखाई देता है। फुटेज में संदिग्ध शोरूम के भीतर लगे तालों और काउंटरों को खोलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब एक घंटे तक शोरूम के अंदर मौजूद रहे और इस दौरान उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कीमती आभूषण समेट लिए।

गैस कटर से तिजोरी काटने की आशंका

पुलिस को घटनास्थल के आसपास से गैस कटर, छोटा गैस सिलेंडर और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण मिले हैं। आशंका है कि बदमाशों ने तिजोरी को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। CCTV फुटेज और बरामद उपकरणों को पुलिस ने जांच का अहम आधार बनाया है।

गिरोह तक पहुंचने में जुटी पुलिस

चोरी की इस बड़ी वारदात में कितने लोग शामिल थे और उनके तार किन-किन शहरों से जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही पुलिस उनके आने-जाने के रास्तों और संभावित ठिकानों का पता लगा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जेईई-एडवांस्ड में इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा, परीक्षा की तारीख घोषित
जेईई-एडवांस्ड में इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा, परीक्षा की तारीख घोषित
नई दिल्ली। एजेंसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.