रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर देर रात स्कोडा और बलेनो कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बलेनो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार चला रहे 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के श्याम नगर निवासी नरेंद्र सिंह भसीन अपने परिवार के साथ नया रायपुर में आयोजित भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद परिवार बलेनो कार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अग्रसेन धाम चौक के पास तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, 72 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, 72 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक सम्मान
रायपुर /बिलासपुर।  पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर का सातवां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह विश्वविद्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे नरेंद्र सिंह भसीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार महिला और दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्कोडा कार में सवार थे चार युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कोडा कार में चार युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उन्हें भी चोटें आईं, लेकिन हादसे के बाद चारों युवक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कोडा कार को जब्त कर लिया है। फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डॉक्टर के बंद मकान से करीब एक करोड़ रुपए की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 शादी की खुशियां मातम में बदलीं

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक शादी समारोह की रौनक और खुशियों का माहौल था, वहां अचानक मातम पसर गया। हादसे में परिवार के मुखिया की मौत और अन्य सदस्यों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कार सवार युवकों की तलाश में जुटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
ठेकेदारों से वसूली के 21 लाख जंगल में छिपाए, कैश डंप निकालने पहुंचीं दो महिला नक्सली गिरफ्तार
ठेकेदारों से वसूली के 21 लाख जंगल में छिपाए, कैश डंप निकालने पहुंचीं दो महिला नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सली संगठन द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपए के नकद डंप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.