बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश नहीं होने से धूप और उमस का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अन्य इलाकों में बादल आते-जाते रहे। बारिश थमने के बाद अब धूप निकलने से तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा तापमान

5 सितंबर को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

दो मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विभाग रायपुर के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके अगले दो दिनों में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.