बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता मार्ग पर संचालित हवाई सेवा में बदलाव करते हुए अंबिकापुर का स्टॉप समाप्त कर दिया है। अब विमान कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान भरेगा। दूसरी ओर क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई-91 के नए विमानों के ऑर्डर और बिलासपुर में संभावित रुचि से शहर में नई हवाई सेवाओं की उम्मीद बढ़ी है।

एलायंस एयर ने समर शेड्यूल के तहत बिलासपुर-कोलकाता-बिलासपुर उड़ान को अंबिकापुर होकर संचालित करने का निर्णय लिया था। यह सेवा इसी वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हुई थी और सप्ताह में दो दिन, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जा रही थी। विमान कोलकाता से बिलासपुर पहुंचने के बाद अंबिकापुर जाता था और वहां से वापस कोलकाता लौटता था।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और 500 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला, प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों पर कार्रवाई
स्कूल में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और 500 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला, प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों पर कार्रवाई
बिलासपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, अंबिकापुर रूट पर शुरुआत से ही यात्रियों का अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिला। उद्घाटन उड़ान में अंबिकापुर से कोलकाता के लिए महज तीन यात्री मिले थे। इसके बाद भी कई सप्ताह तक यात्रियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए गए, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। कम यात्री संख्या के चलते अब इस स्टॉप को समाप्त कर दिया गया है।

बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान जारी

अंबिकापुर स्टॉप हटने के बावजूद बिलासपुर और कोलकाता के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी बरकरार रहेगी। यह उड़ान पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। स्टॉप समाप्त होने से बिलासपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों का यात्रा समय भी कम होगा।

40 नए एटीआर विमानों का ऑर्डर, बिलासपुर को उम्मीद

इस बीच बिलासपुर के लिए एक और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई-91 ने अपने बेड़े के विस्तार के लिए 40 नए एटीआर-72 विमानों का ऑर्डर दिया है। इन विमानों की डिलीवरी 2027 से शुरू होने की बात सामने आई है। कंपनी फिलहाल पूर्वी भारत में अपने नए बेस के लिए स्थान तय करने की प्रक्रिया में है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी का बेस तय होने के बाद बिलासपुर से उड़ान शुरू करने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई करीब 1500 मीटर है। ऐसे में यहां एटीआर जैसे क्षेत्रीय विमानों का संचालन अधिक अनुकूल माना जाता है। फ्लाई-91 के बेड़े में एटीआर विमानों की संख्या बढ़ना बिलासपुर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

हैदराबाद-बिलासपुर उड़ान की बढ़ी उम्मीद

फ्लाई-91 ने बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने में रुचि दिखाई है। कंपनी का मौजूदा बेस हैदराबाद में है। वहीं हैदराबाद-बिलासपुर-हैदराबाद उड़ान की लंबे समय से मांग की जा रही है। इससे पहले एलायंस एयर ने इस रूट पर ट्रायल उड़ान भी संचालित की थी। ट्रायल के दौरान बुकिंग खुलने के थोड़े समय में ही सीटें भर गई थीं।

यात्रियों की इस मजबूत मांग को देखते हुए फ्लाई-91 के बिलासपुर से परिचालन शुरू करने पर हैदराबाद रूट को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दिशा में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्य भी एयरलाइन के संपर्क में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
गुणवत्ता से समझौता किया तो ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, निगम कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी
बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए, क्या है फ्लाई-91 एयरलाइंस?

फ्लाई-91 की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी। कंपनी के प्राथमिक बेस गोवा और हैदराबाद में हैं। इसके संस्थापक और सीईओ मनोज चाको हैं, जिन्हें विमानन क्षेत्र में लंबा अनुभव है। कंपनी ने करीब एक अरब डॉलर यानी लगभग 9,500 करोड़ रुपए की लागत से 40 नए एटीआर-72-600 विमानों का ऑर्डर दिया है।

कंपनी अपने मौजूदा छह विमानों के बेड़े को अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 60 से अधिक विमानों तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है। नए विमानों की डिलीवरी 2027 के अंत से शुरू होकर 2032 तक चलने की संभावना है।

हादसों के बावजूद दिल्ली फ्लाइट को मिला पूरा रिस्पॉन्स

हवाई यात्रा को लेकर विभिन्न चर्चाओं और पूर्व में सामने आए विमान हादसों के बावजूद बिलासपुर से हवाई सफर के प्रति यात्रियों का भरोसा कायम है। रविवार को बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान पूरी तरह फुल रही। इससे साफ है कि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिल्ली समेत प्रमुख महानगरों के लिए हवाई यात्रा की मांग मजबूत बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आज से 20 अक्टूबर तक मेमू ट्रेनों का विस्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में क्वार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवाई सुविधाओं के लिए महाधरना जारी

बिलासपुर से नई उड़ानों के संचालन और हवाई सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का अखंड महाधरना लगातार जारी है। रविवार को धरना स्थल पर रवि बनर्जी, ऋषि राज गौतम, विभूति भूषण गौतम, संतोष पीपलवा, बद्री यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, परसराम कैवर्त, हर प्रसाद कैवर्त, बद्री प्रसाद, गोपी राव, मनोज तिवारी, शिरीष कश्यप, महेश दुबे टाटा, प्रतीक तिवारी, मजहर खान, अमर बजाज, शेर असलम, वकील अली और सुदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।