बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिलासपुर समेत आसपास के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश की गतिविधियां कमजोर होने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि तापमान में अभी इतनी वृद्धि नहीं हुई है कि तेज गर्मी का अहसास हो। देर रात और सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।