रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें विशेष अदालत में पेश किया। ED ने दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ED की जांच में CGPSC घोटाले को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। ED के अधिवक्ता सौरभ पांडेय के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर की भूमिका अभ्यर्थियों तक CGPSC प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने से जुड़ी होने की बात जांच में सामने आई है। आरोप है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला अभ्यर्थी के बयान से जांच को मिली नई दिशा

CGPSC घोटाले की जांच के दौरान ED ने एक महिला अभ्यर्थी का बयान भी दर्ज किया है। ED के वकील सौरभ पांडेय के अनुसार, महिला अभ्यर्थी ने जांच एजेंसी को बताया कि उसे प्रीलिम्स परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया गया था।

महिला अभ्यर्थी के दावे के मुताबिक, परीक्षा में पूछे गए 100 प्रतिशत सवाल पहले उपलब्ध कराए गए पेपर से मैच हुए। इस बयान को ED की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र किस स्तर पर और किन लोगों के माध्यम से अभ्यर्थियों तक पहुंचा।

फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। ED द्वारा जुटाए जा रहे बयानों और साक्ष्यों के आधार पर घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.