बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में 28 अगस्त को हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। वहीं, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह के गुट के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इधर, सोशल मीडिया पर ठाकुर राम सिंह के नाम से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जल्द थाने पहुंचकर सरेंडर करने की बात कही जा रही है। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है और इसके आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, PA ने टोलकर्मी को जड़े 5 थप्पड़
मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, PA ने टोलकर्मी को जड़े 5 थप्पड़
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के दौरान टोल प्लाजा पर विवाद का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 अगस्त को शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, 28 अगस्त को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में बिरयानी सेंटर के पास किसी टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से समर्थकों के मौके पर पहुंचने के बाद विवाद और बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।

दोनों पक्षों के 23 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, खपरगंज हिंसा मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 आरोपी और ठाकुर राम सिंह गुट के 6 आरोपी शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह समेत अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की तिमाही परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी जिलों में एक ही दिन से होगी परीक्षा
स्कूलों की तिमाही परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी जिलों में एक ही दिन से होगी परीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस बार तिमाही परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.