बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को CBI की चार सदस्यीय टीम बिलासपुर पहुंची और सिविल लाइन थाने में मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले। टीम ने केस डायरी, रिकॉर्ड और मजिस्ट्रियल जांच से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके बाद CBI टीम सेंट्रल जेल भी पहुंची।

दरअसल, परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीपत थाने में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। उनका दावा है कि युवक को करीब 36 घंटे तक हिरासत में रखा गया। इसके बाद उसे आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल पहुंचने के महज तीन दिन बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस हिरासत में मारपीट और मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब CBI ने मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए संबंधित रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए हैं।

CBI टीम अब पुलिस हिरासत के दौरान युवक के साथ हुई कथित मारपीट, गिरफ्तारी की प्रक्रिया, मेडिकल जांच, जेल भेजे जाने और उसकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस कार्रवाई और युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 16, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to former Prime Minister and Bharat Ratna late Shri...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.