रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ एक बाबू को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सर्पदंश से हुई मौत के मामले में शासन द्वारा स्वीकृत मुआवजा राशि पीड़ित के बैंक खाते में जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पुसौर तहसील के ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार की पत्नी रामकुमारी सिदार की वर्ष 2023 में सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। शासन की राहत योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए विजय ने राजस्व विभाग में आवेदन किया था। प्रकरण कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में लंबित था।

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि पीड़ित के बैंक खाते में जारी कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत की मांग से परेशान विजय सिदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर से की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को हस्ताक्षरित चेक सौंपा, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथों पर केमिकल का रंग भी मिला, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त कार्रवाई मानी जा रहीΡ है।

ये खबर भी पढ़ें…
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, 4 दिन का रहेगा बस्तर दौरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 7 से 9...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.