देहरादून: राजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
AI ने बदली इंटर्नशिप की दुनिया: अब कॉफी नहीं, क्लाइंट मीटिंग और बड़े प्रोजेक्ट संभाल रहे युवा
AI ने बदली इंटर्नशिप की दुनिया: अब कॉफी नहीं, क्लाइंट मीटिंग और बड़े प्रोजेक्ट संभाल रहे युवा
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल ने इंटर्नशिप का पारंपरिक स्वरूप बदल दिया है। पहले जहां इंटर्न को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद हो गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, कई जगह मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कें बाधित हुईं, लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा और चार जिलों में स्कूल भी बंद आज बंद किए गए हैं। चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

 

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरूद्ध होने और भारी वर्षा का अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विदेश में छिपी संपत्ति तो सावधान! 31 दिसंबर तक खुलासा करने का मौका, देना होगा 30% टैक्स
विदेश में छिपी संपत्ति तो सावधान! 31 दिसंबर तक खुलासा करने का मौका, देना होगा 30% टैक्स
नई दिल्ली। विदेश में संपत्ति या आय होने के बावजूद उसे आयकर रिटर्न में घोषित नहीं करने वाले छोटे करदाताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

देहरादून नंदा की चौकी के पास बना नया पुल पहली मानसून की बारिश भी नहीं झेल पाया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया था। बारिश के बीच पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हाल ही में तैयार किए गए इस पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात रोक दिया गया। वहीं रेंजर्स ग्राउंड के पास भी जलभराव होने से वाहनों को निकलने में भारी मुशिकल हो रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
रायपुर 15 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा धंसने, हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों के घायल होने, टिहरी में नौ ग्रामीण सड़कों के बंद होने और डोईवाला-भानियावाला क्षेत्र में बरसाती खालों के उफान से हाईवे व रिहायशी इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने और हालात सामान्य करने में जुटे हैं।

 

देर रात से जारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हालात बिगड़ गए हैं। राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। वहीं, पाली गाड़ के पास हाईवे पर चट्टानी पत्थर गिरने से यमुनोत्री से लौट रहे दो कांवड़ यात्री घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य बाल-बाल बच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। देहरादून में मलबा आने, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि चमोली में 21 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं और बदरीनाथ हाईवे कंचन गंगा नाले के पास मलबा आने से बंद है। देहरादून जिले में बारिश के कारण सौड़ा सरोली और मालदेवता क्षेत्र में सड़कों पर मलबा आने से परेशानी बढ़ी है।

 

सहस्रधारा में पुस्ता टूटने की सूचना है, जबकि पांच से छह स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। दो घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और सालवाला क्षेत्र में जलभराव हुआ है। कीमाड़ी मार्ग को खोल दिया गया है, जबकि सौड़ा सरोली गांव का ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिलाधिकारी आशीष चौहान मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।