रायपुर, 23 जुलाई। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस राजनीतिक रंग देकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से ऐसा वातावरण तैयार करना चाहती है, जैसा हाल के वर्षों में नेपाल और बांग्लादेश में देखने को मिला। हालांकि उन्होंने दावा किया कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, सामाजिक समरसता और ऋषि-मुनियों की सांस्कृतिक विरासत ऐसी राजनीति को कभी सफल नहीं होने देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव श्री विकासशील
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव श्री विकासशील
रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसके विपरीत कांग्रेस छात्रों के आंदोलन को अपने राजनीतिक एजेंडे का माध्यम बनाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की मंशा को भली-भांति समझती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अतिथि शिक्षकों पर सरकार का बड़ा फैसला, धरना खत्म कराया, सेवा समाप्ति की चेतावनी
अतिथि शिक्षकों पर सरकार का बड़ा फैसला, धरना खत्म कराया, सेवा समाप्ति की चेतावनी
दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से आंदोलन कर रहे बस्तर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.