छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में बहुचर्चित पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रशासन ने बी.एलएलबी (B.LLB) छठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा निरस्त कर दी है और 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

दरअसल, करीब दो महीने पहले विश्वविद्यालय के पोर्टल हैक होने और प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका का खुलासा सामने आया था। मामले के बाद विश्वविद्यालय ने जांच शुरू की थी। अब जांच और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए मई में आयोजित परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
15 मिनट में तैयार होगा रेस्टोरेंट जैसा वेज हक्का नूडल्स, जानिए आसान रेसिपी
15 मिनट में तैयार होगा रेस्टोरेंट जैसा वेज हक्का नूडल्स, जानिए आसान रेसिपी
अगर आपका मन घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लेने का है, तो वेज हक्का नूडल्स एक शानदार विकल्प है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

री-एग्जाम की घोषणा के बाद लॉ विभाग के छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। छात्रों ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और री-एग्जाम के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। विरोध के दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. अश्विनी दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 मई से 28 मई के बीच आयोजित बी.एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा अब पूरी तरह निरस्त मानी जाएगी। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार सभी परीक्षाएं 27 जुलाई से आयोजित की जाएंगी।

पेपर लीक मामले को लेकर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। छात्र अब जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सिर्फ 20 मिनट में बनाएं मलाईदार पनीर भुर्जी, रोटी और पराठे के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
सिर्फ 20 मिनट में बनाएं मलाईदार पनीर भुर्जी, रोटी और पराठे के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
अगर आप रोज़ एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो पनीर भुर्जी आपके खाने का स्वाद बदल सकती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.