नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
CJP-सरकार की दूसरी वार्ता खत्म, क्या निकलेगा आंदोलन का समाधान?
CJP-सरकार की दूसरी वार्ता खत्म, क्या निकलेगा आंदोलन का समाधान?
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के संविधान क्लब में दूसरे दौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष भी आक्रामक है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर सरकार पर निशाना साधा।

  • प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एहतियात के तौर पर राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ सहित दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले मेट्रो सेवा की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।