मोहला-मानपुर, 27 जून। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गुंडरदेही गांव में सड़क किनारे खड़ी छठवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा पूनम को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी चालक देवी सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में था। गिरफ्तारी के डर से उसने करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक दौड़ाया। पुलिस ने उसका करीब 55 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान उसने मोहला और मानपुर में लगाए गए दो पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चपेट में लेने की कोशिश की। हालांकि जवान बाल-बाल बच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
राजनांदगांव, 30 जून। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर वर्षों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने कोरकोटी गांव के पास ट्रक को चारों ओर से घेर लिया। बचने की कोशिश में चालक ने ट्रक मोड़ा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में उसे भी मामूली चोटें आईं, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, मासूम बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.