रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। नियुक्ति में हो रही देरी से नाराज 400 से अधिक अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि सरकार सहायक शिक्षक के 2,300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की तारीख तत्काल घोषित करे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक नियुक्ति की तारीख घोषित नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 तड़के ही मंत्री के बंगले पहुंचे अभ्यर्थी

लंबे समय से नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते गुरुवार तड़के बड़ी संख्या में D.Ed अभ्यर्थी मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया। नियुक्ति की तारीख घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों में असंतोष बना हुआ है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। ऐसे में सरकार को जल्द निर्णय लेकर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
तेज रफ्तार बनी काल: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार बनी काल: छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत
बलौदाबाजार/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.