बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है।

जांच में जुटी पुलिस

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें एक शख्स कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है।

ऑडियो में शख्स ने अभिनेता से पैसों की मांग की है। शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

इसके लिए पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपी के पुराने ऑडियो सैंपल से नई क्लिप का मिलान कराया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
850 तक बढ़ सकती हैं लोकसभा की सीटें, महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार बना रही रणनीति
850 तक बढ़ सकती हैं लोकसभा की सीटें, महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार बना रही रणनीति
नई दिल्ली। महिला आरक्षण कानून को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाइगर पर हमले के बाद तेज हुए वसूली मामले?

बॉलीवुड में धमकी और वसूली से जुड़े मामलों की चर्चा टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद तेज हो गई है। 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के वक्त अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाद में इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।

कई अन्य सितारों की रेकी की गई थी?

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क की भूमिका की आशंका हुई। 27 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ दी थीं। 02 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 बताई गई। इस मामले की जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले कुछ अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की भी रेकी की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.