छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम / जॉब डेस्क

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। निर्धारित विज्ञापन के अनुसार व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व प्री प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जिनके कुल मिलाकर लगभग 28 पद हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
छत्तीसगढ़ के DMF कृषि घोटाला मामले में ED की छापेमारी के पांच दिन बाद भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के लगभग सभी जिलों के स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर रही है। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बेमेतरा जिले में भी 8 स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश में कुल 28 पदों पर भर्ती होनी है, जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। निर्धारित पदों पर शिक्षकों का चयन 17 अक्टूबर को walk-in-interview के माध्यम से किया जाएगा।