छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम | रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग अंतर्गत मुख्य विद्युत निरीक्षक द्वारा  पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022 के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक डाक द्वारा अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर  जमा कर सकते हैं। 
    
छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल विनियम 1960 के प्रावधान अनुसार पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र (पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022) के लिए नवा रायपुर, अटल नगर, इंद्रावती भवन स्थित मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय से 29 अप्रैल तक आवेदन का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा सीधे कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन, बी ब्लॉक, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के पते पर डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन के दौरान पूर्व वर्ष 2020 और 2021 में प्राप्त आवेदनों को भी स्वीकार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.