रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना वैध लाइसेंस कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का कारोबार पकड़ा गया है। ड्रग विभाग की टीम ने महावीर नगर स्थित महेंद्र सचदेवा के ठिकाने पर छापा मारकर गोरा करने वाली क्रीम और फेस सीरम बनाने का खुलासा किया है। जांच में पता चला कि यहां पिछले करीब एक महीने से क्रीम बनाने और पैकेजिंग का काम चल रहा था, जबकि कारोबार के लिए जारी लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

कार्रवाई के दौरान ड्रग विभाग की टीम ने मौके से मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम जब्त किए। इसके अलावा क्रीम बनाने और उनकी पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई। विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
गोधनपुर में चोरों का आतंक, शिक्षक के घर से 24 लाख के जेवर और 45 हजार नकद चोरी
गोधनपुर में चोरों का आतंक, शिक्षक के घर से 24 लाख के जेवर और 45 हजार नकद चोरी
अंबिकापुर। छठ पूजा के लिए परिवार सहित नदी घाट पर पूजा-अर्चना करने गए दो परिवारों के सूने मकानों को चोरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में महेंद्र सचदेवा का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। हालांकि, ड्रग विभाग की टीम ने सभी संबंधित उत्पादों और निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी के गोल बाजार में पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर ड्रग विभाग की टीम ने दुकानों में छापेमारी की थी। इस दौरान ओम ब्यूटी सेंटर से पाकिस्तान में बनी कुल 236 क्रीम जब्त की गई थीं। इनमें 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम शामिल थीं। जब्त क्रीम की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई थी।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने राजधानी में कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण और बिक्री की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ड्रग विभाग की कार्रवाई के बाद ऐसे अन्य कारोबारियों पर भी निगरानी बढ़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.