बिलासपुर। बिलासपुर के विलासा दाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार और विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण हमने किया है और प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। राज्य में होने वाले सभी विकास कार्य सरकार को ही करने हैं। इसके लिए बार-बार मांग करने की जरूरत नहीं है। समय आने पर बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान से लंबे समय से एयरपोर्ट के विस्तार की मांग कर रहे शहरवासियों और व्यापारिक संगठनों में एक बार फिर उम्मीद जगी है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि सरकार बिलासपुर को लगातार विकास की सौगात दे रही है, ऐसे में एयरपोर्ट के विस्तार की बड़ी सौगात कब मिलेगी? इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के सभी जरूरी कार्य सरकार ही करेगी। उचित समय आने पर एयरपोर्ट के विकास की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेता फ्यूज बल्ब, हार की बौखलाहट में दे रहे बयान

कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को फ्यूज बल्ब बताते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से वे बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का साहस नहीं दिखा सकी। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक कार्रवाई की है। कांग्रेस को इस प्रयास के लिए सरकार का धन्यवाद करना चाहिए, लेकिन वह उल्टे सवाल उठा रही है।

बस्तर में खुल रहा शांति और विकास का नया रास्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की जनता लंबे समय से नक्सलवाद के भय और हिंसा के साये में जीवन बिताने को मजबूर थी। वहां के लोग भयमुक्त होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते थे। सुरक्षाबलों के जवानों ने अदम्य साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसके परिणामस्वरूप आज बस्तर में शांति, विकास और विश्वास का नया रास्ता खुल रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश की जनता और सुरक्षाबलों को बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के अलावा किसानों को धान खरीदी पर मिलने वाली अंतर राशि और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.