उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास 30 से 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में अब तक छह यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास बस हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी, कहा- बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी, कहा- बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया के जरिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में घायल यात्रियों को बाहर निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।