अंबिकापुर। छठ पूजा के लिए परिवार सहित नदी घाट पर पूजा-अर्चना करने गए दो परिवारों के सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर दोनों घरों में धावा बोलकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। वारदात गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोधनपुर मोहल्ले में हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोधनपुर पानी टंकी के समीप रहने वाले शिक्षक मनोज सिंह बलरामपुर जिले के संकुल केंद्र सेवारी के स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को छठ पर्व के अवसर पर शाम करीब 4 बजे वे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर घुनघुट्टा नदी में पूजा-अर्चना करने गए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिवार के साथ वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने घर की तीन आलमारियों और लॉकर को खंगाल डाला था।

ये खबर भी पढ़ें…
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से 45 हजार रुपये नकद और करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। शातिर चोरों ने वारदात को इस तरह अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने घर की कुंडी काटकर ताला दोबारा इस तरह लटका दिया था, जिससे पहली नजर में घर सुरक्षित दिखाई दे रहा था।

इसी दौरान मोहल्ले के एक अन्य परिवार के सूने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दोनों घरों में हुई चोरी की घटना से क्षेत्र के रहवासियों में चिंता और आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.