बिलासपुर। बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मस्तूरी के पुराने पेट्रोल पंप के पास मस्तूरी से बिलासपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मस्तूरी क्षेत्र के रिसदा निवासी 40 वर्षीय सोमनाथ श्रीवास सोमवार दोपहर करीब 3.15 बजे अपने दो परिचितों के साथ बाइक से बिलासपुर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मस्तूरी के पुराने पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी-16 ए-1981 की चपेट में आ गई। आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जबरदस्त कि सड़क पर जा गिरे तीनों

ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सोमनाथ श्रीवास की मौत हो गई, जबकि उनके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी काजल धनंजय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.