रांची। झारखंड में PSC और SSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतर आए। देर रात से ही 5 हजार से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह होते ही छात्रों की संख्या बढ़ गई और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के कई इलाकों में बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। विधानसभा के मुख्य गेट पर भारी बैरिकेडिंग की गई है, जबकि करीब दो किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात किए गए हैं। अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
चुनाव आयोग पर घमासान: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
चुनाव आयोग पर घमासान: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद तेज हो गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM हाउस के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक

छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने भाजपा के एक विधायक भी मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है।

शहर में जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ CCTV कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से BNS की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। इसके बावजूद छात्रों का आंदोलन जारी है और वे अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्र संगठनों का कहना है कि PSC और SSC की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर अभ्यर्थियों को न्याय दिया जाए। वहीं, प्रशासन प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.