बिलासपुर। खपरगंज हिंसा मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने उसे उसके मित्र के घर से पकड़ा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के मध्यप्रदेश में छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने पन्ना जिले के माकरी कुठार, धिरलर और बृजपुर क्षेत्र में दबिश दी। इसी दौरान रामसिंह ठाकुर को उसके मित्र धीरेंद्र पटेल के घर से पकड़े जाने की बात सामने आई है। पुलिस टीम आरोपी को बिलासपुर लाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी मामले में शोएब ढेबर से पूछताछ, पुलिस ने देर रात थाने लाया
कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी मामले में शोएब ढेबर से पूछताछ, पुलिस ने देर रात थाने लाया
रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 अगस्त की रात हुआ था हिंसक विवाद

गौरतलब है कि 28 अगस्त की रात खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात नहीं संभलने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया था।

22 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

हिंसा के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के मुख्य आरोपी समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे पक्ष का मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के नशे में अधिकारी से अभद्रता पड़ी भारी, सोनपुरी स्कूल का सहायक शिक्षक सस्पेंड
शराब के नशे में अधिकारी से अभद्रता पड़ी भारी, सोनपुरी स्कूल का सहायक शिक्षक सस्पेंड
बिलासपुर। सरकारी स्कूल से लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहना और नशे की हालत में शिक्षा विभाग के अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई थी विशेष टीम

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को आरोपी के मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिलने के बाद पन्ना में कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस की पुष्टि के बाद ही गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।