रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। जारी आदेश में 22 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभाग में ही यथावत रखा गया है।

फेरबदल के तहत डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का दायित्व दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, रोमन गंगाकचूर को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा रामेश्वर प्रसाद वर्मा को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाबा संचालक से विवाद पड़ा भारी: प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच; एसडीओपी करेंगे जांच
ढाबा संचालक से विवाद पड़ा भारी: प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच; एसडीओपी करेंगे जांच
रायगढ़, 25 सितंबर 2026। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से मारपीट और अशोभनीय व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह शांता खरे को ग्रामोद्योग, मगनलाल पवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रेखा साहू को जन शिकायत निवारण और दीपकुमार खेस्स को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है।

अवर सचिव अमितोष जॉन को वन एवं जलवायु परिवर्तन, सुनीता गौतम को सामान्य प्रशासन, नूतन अजगर को पशुधन विकास एवं मछली पालन तथा भोलेनाथ सारथी को संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

जावे कच्छप को स्कूल शिक्षा, मंजूषा राजपूत को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, भुवनेश्वर कुमरे को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, सविर खान को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा श्राजेश तिग्गा को उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं रत्तूलाल ध्रुव को जेल विभाग और विमल कुमार शांडिल्य को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाषचंद कुजूर, राधेश्याम भोई और सुदर्शन प्रसाद यादव को उनके वर्तमान विभागों में यथावत रखा गया है।