रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के बंजारी नगर में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तीन युवकों ने अपने ही 22 वर्षीय दोस्त की रॉड और कांक्रीट के बोल्डर से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक मौके पर रहे और शव को लगभग 300 मीटर दूर ले जाकर नाले में लगे एक बड़े सीमेंट पाइप के भीतर छिपा दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना 6 अगस्त की रात करीब 10 से 12 बजे के बीच बंजारी नगर के बांधा तालाब से लगे सूखे मैदान में हुई। मृतक पवन टंडन (22), पिता रूप सिंह टंडन, रावांभाठा खमतराई में रहता था। वह शराब भट्ठी के अहाते में काम करने वाले अपने चचेरे भाई प्रकाश की मदद करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप: कई सड़कें डूबीं, मार्ग बंद; गांवों का संपर्क टूटा
छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप: कई सड़कें डूबीं, मार्ग बंद; गांवों का संपर्क टूटा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बंगाल की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात में पवन अपने तीन दोस्तों समीर खान (19), प्रकाश यादव उर्फ दादू (18) और सूरज यादव (19) के साथ तालाब किनारे सार्वजनिक मैदान में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान परिवार की एक लड़की को लेकर टिप्पणी किए जाने पर दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया।

रॉड और कांक्रीट बोल्डर से हमला

विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने पवन पर रॉड और कांक्रीट के बोल्डर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पवन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल रॉड और कांक्रीट बोल्डर आरोपियों को घटनास्थल पर ही पड़े मिले थे।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मौके से हटाने की योजना बनाई। वे शव को करीब 300 मीटर दूर ले गए और नाले में लगे एक विशाल सीमेंट पाइप के भीतर छिपा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज हिंसा का मुख्य आरोपी पन्ना में पकड़ा गया!
खपरगंज हिंसा का मुख्य आरोपी पन्ना में पकड़ा गया!
बिलासपुर। खपरगंज हिंसा मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस को घटना की जानकारी अगले दिन मुखबिरों के जरिए मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। आरोपियों को घेरने और शव बरामद करने में पुलिस को करीब 24 घंटे का समय लगा।

पुलिस ने बंजारी नगर निवासी मैकेनिक समीर खान पिता आबित खान, प्रकाश यादव उर्फ दादू पिता देवनाथ यादव और सूरज यादव पिता रामजी यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों से मृतक की दोस्ती और घटना की रात एक साथ शराब पार्टी करने की बात सामने आई।

डीसीपी नॉर्थ कमिश्नरेट दीपमाला कश्यप और एडिशनल डीसीपी आदित्य पांडे ने रविवार शाम मामले का खुलासा किया। पुलिस अब आरोपियों से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बारिश में भी नहीं टूटा डॉक्टरों का हौसला, 28 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी
बारिश में भी नहीं टूटा डॉक्टरों का हौसला, 28 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी
रायपुर। तेज बारिश के बावजूद रायपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.