रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब के प्रभाव से रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। कई प्रमुख सड़कें जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हुआ है और कुछ क्षेत्रों का जिला मुख्यालयों से संपर्क भी टूट गया है।

बस्तर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। जगदलपुर में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। जगदलपुर को बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा से जोड़ने वाले मार्गों पर यातायात बाधित है। डिमरापाल के पास नेशनल हाईवे पर पानी भरने से रास्ता अवरुद्ध हुआ है, जहां SDRF की टीम को तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद उसे गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांकेर में दूध नदी उफान पर है। आमाबेड़ा-धनोरा और कांकेर-आमाबेड़ा मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। नदी के बढ़े जलस्तर के कारण आमाबेड़ा क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों को उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की चेतावनी दी है।

महासमुंद में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार बारिश और गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ा है। बम्हनी गांव में पानी भरने से शराब दुकान की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। नदी किनारे बसे 18 गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

धमतरी में जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। गंगरेल बांध लगभग भरने के बाद उसके गेट खोले गए हैं। मुरुमसिल्ली बांध भी पूरी क्षमता के करीब पहुंच चुका है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी चावल पर संकट: 2.25 लाख परिवार राशन से वंचित, जनवरी तक करना होगा इंतजार
सरकारी चावल पर संकट: 2.25 लाख परिवार राशन से वंचित, जनवरी तक करना होगा इंतजार
रायपुर। राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं कराना रायपुर जिले के 2.25 लाख से अधिक परिवारों पर भारी पड़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग में शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनी है। राहत और बचाव के लिए SDRF की टीम तैनात की गई है। वहीं रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस ने वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

प्रदेश में बिगड़ते मौसम को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने तथा जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, युवक बोला- बचा सको तो बचा लो
ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, युवक बोला- बचा सको तो बचा लो
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर ट्रेन में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.