गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों में उपलब्ध 354 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार यह रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक में नौकरी का बड़ा मौका: SBI ने निकाली 283 पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगा चयन
बैंक में नौकरी का बड़ा मौका: SBI ने निकाली 283 पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगा चयन
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 283 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।

8वीं से स्नातकोत्तर तक के युवाओं को मौका

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता की मूल अंकसूची/प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेला स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खौफनाक वारदात: जादूटोना के शक में हत्या, शव को श्मशान घाट में जलाया
खौफनाक वारदात: जादूटोना के शक में हत्या, शव को श्मशान घाट में जलाया
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के दूरभाष 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।