रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षकों के 1654 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मंडल द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर शाम 5 बजे तक मंडल की वेबसाइट पर कर सकते हैं। 3 से 5 सितंबर तक आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 16 जिला मुख्यालयों में केन्द्र बनाए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। विषयवार शिक्षकों की भर्ती ई और टी दोनों संवर्ग के लिए होगी। हिन्दी के 250, संस्कृत के 300, अंग्रेजी के 504, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 तथा कृषि के 100 पद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
रायपुर, 8 अगस्त 2026/ आयुक्त वीबी - जीरामजी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तारण प्रकाश सिन्हा शुक्रवार को बलौदाबाजार पहुंचे।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.