श्रीनगर। लगातार बारिश, भूस्खलन और अगले कुछ दिनों में खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए इस साल की अमरनाथ यात्रा तय कार्यक्रम से करीब 20 दिन पहले रोक दी गई है। प्रशासन ने 9 अगस्त से अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले दोनों प्रमुख मार्गों पर नए जत्थों की आवाजाही बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि, जो श्रद्धालु पहले से यात्रा पर हैं, उनकी यात्रा पूरी कराई जाएगी।

डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से नई यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा हादसा: चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत, कई घायल
बड़ा हादसा: चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत, कई घायल
हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरी शर्मा बस चालुज मोड़ के पास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। इस साल यात्रा का निर्धारित समापन 28 अगस्त को होना था, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए आम श्रद्धालुओं के लिए यात्रा 9 अगस्त से ही बंद कर दी गई है।

छड़ी मुबारक से होगा धार्मिक समापन

यात्रा का धार्मिक समापन हालांकि परंपरा के अनुसार ही होगा। 28 अगस्त को पारंपरिक ‘छड़ी मुबारक’ पहलगाम मार्ग से अमरनाथ गुफा तक जाएगी। साधु-संतों की मौजूदगी में होने वाली इस धार्मिक परंपरा के साथ अमरनाथ यात्रा-2026 का औपचारिक समापन माना जाएगा।

जुलाई में ही गायब हो गया था हिमलिंग

इस वर्ष बाबा अमरनाथ के प्राकृतिक हिमलिंग के आकार में भी मौसम के साथ तेजी से बदलाव देखने को मिला। 23 मई को BSF की ओर से जारी तस्वीर में हिमलिंग की ऊंचाई करीब 7 फीट बताई गई थी। 29 जून को पहली पूजा के दिन भी इसकी ऊंचाई 5 फीट से अधिक थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकार ने प्रश्नपत्र लीक विरोधी प्रदर्शन के बीच विभिन्न संगठनों से की बातचीत, गतिरोध बरकरार
सरकार ने प्रश्नपत्र लीक विरोधी प्रदर्शन के बीच विभिन्न संगठनों से की बातचीत, गतिरोध बरकरार
रांची: भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच झारखंड सरकार ने शनिवार को विभिन्न संगठनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद तापमान और मौसम में बदलाव के साथ हिमलिंग तेजी से पिघलने लगा। 6 जुलाई को सामने आई तस्वीर में इसका करीब 90 प्रतिशत हिस्सा गायब दिखाई दिया, जबकि 7 जुलाई को हिमलिंग पूरी तरह नजर नहीं आया। इसके बावजूद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा जारी रखी।

प्राकृतिक रूप से बनता है बाबा बर्फानी का हिमलिंग

अमरनाथ गुफा में बनने वाला हिमलिंग किसी बर्फ के टुकड़े को तराशकर तैयार नहीं किया जाता। यह प्राकृतिक रूप से बनने वाला आइस स्टैलेग्माइट है। गुफा की छत से पानी की बूंदें टपकती हैं और कम तापमान के कारण नीचे जमती जाती हैं। इसी प्राकृतिक प्रक्रिया से बर्फ का स्तंभ आकार लेता है, जिसे श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के रूप में पूजते हैं।

हिमलिंग का आकार हर साल तापमान, मौसम और पानी की उपलब्धता जैसे प्राकृतिक कारकों के आधार पर बदलता रहता है। यही इसकी प्रमुख प्राकृतिक विशेषताओं में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें…
रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी! US सीनेट ने पास किया 100% टैरिफ वाला बिल
रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी! US सीनेट ने पास किया 100% टैरिफ वाला बिल
वॉशिंगटन: रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो रास्तों से होती है अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु मुख्य रूप से दो मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। नुनवान-पहलगाम मार्ग करीब 48 किलोमीटर लंबा है, लेकिन अपेक्षाकृत आसान माना जाता है। वहीं बालटाल मार्ग करीब 14 किलोमीटर लंबा है, लेकिन इसमें कठिन और खड़ी चढ़ाई के कारण यात्रा चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

मौसम खराब होने और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने दोनों मार्गों पर नए जत्थों की आवाजाही रोक दी है। अब यात्रा पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन कराने और वापस लाने पर प्रशासन का फोकस रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम, डिग्री रोजगार की गारंटी नहीं
प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम, डिग्री रोजगार की गारंटी नहीं
प्रयागराज। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.