रायपुर। प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है, वहीं दूसरी ओर नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ही लगाने की बात कही जा रही है। बिजली दफ्तरों में उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि पुराने मीटरों की खरीदी बंद हो चुकी है, इसलिए नए कनेक्शन में अब स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने स्मार्ट मीटर लगवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
रायपुर, 8 अगस्त 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश में पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में करीब 41 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार नाराजगी और असमंजस बना हुआ है।

 

सरकार ने कहा- स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं

 

ये खबर भी पढ़ें…
Sen Community a Strong Pillar of Sanatan Traditions and Social Harmony: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Sen Community a Strong Pillar of Sanatan Traditions and Social Harmony: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 8, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said that Sen community has a glorious history and has...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विवाद के बीच प्रदेश सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि इसे लगवाना अनिवार्य नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि स्मार्ट मीटर ऐच्छिक है और किसी उपभोक्ता को इसे लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

 

इसके बाद प्रदेश में भी सरकार की ओर से यही बात कही गई कि जो उपभोक्ता अपनी इच्छा से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहते हैं, उनके पुराने मीटर बदले जाएंगे। यानी मौजूदा उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ी ऊर्जा आत्मनिर्भरता
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ी ऊर्जा आत्मनिर्भरता
रायपुर, 08 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना सरगुजा जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

नए कनेक्शन में विकल्प खत्म!

 

सबसे बड़ा सवाल नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को लेकर उठ रहा है। नए कनेक्शन के लिए बिजली दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को बताया जा रहा है कि पुराने मीटरों की खरीदी बंद हो चुकी है। इसलिए नए कनेक्शन में स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
रायपुर, 8 अगस्त 2026/ आयुक्त वीबी - जीरामजी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तारण प्रकाश सिन्हा शुक्रवार को बलौदाबाजार पहुंचे।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कुछ उपभोक्ताओं द्वारा पुराने मीटर लगाने की मांग किए जाने पर उन्हें यह जवाब दिया जा रहा है कि जब पुराने मीटर खरीदे ही नहीं जा रहे हैं तो उन्हें लगाया कैसे जा सकता है। इस स्थिति में स्मार्ट मीटर को अनिवार्य नहीं बताए जाने के बावजूद नए कनेक्शन लेने वालों के पास व्यवहारिक रूप से कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाता।