रायपुर. गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में रासुका की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई के लिए आदतन बदमाश लल्ला सोनवानी उर्फ टुम्मन सोनवानी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम के साथ उसके परिजनों और समर्थकों ने कथित तौर पर झूमाझटकी और मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किए जाने का आरोप है।

पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर पर सरकार का दावा- अनिवार्य नहीं, फिर नए कनेक्शन में क्यों यही मीटर?
स्मार्ट मीटर पर सरकार का दावा- अनिवार्य नहीं, फिर नए कनेक्शन में क्यों यही मीटर?
रायपुर। प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर सरकार स्पष्ट कर चुकी है...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल से छूटते ही रासुका की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, लल्ला सोनवानी 6 अगस्त को आबकारी एक्ट के एक मामले में जेल से रिहा होकर घर लौटा था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया था। आदेश के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उसे निरुद्ध करने के लिए रवाना हुई।

पुलिस को देखकर लल्ला अपनी स्कॉर्पियो से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मेडिकल जांच कराने अस्पताल ले गई।

अस्पताल में भी हुआ हंगामा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मां, उसकी दोनों पत्नियां और कुछ समर्थक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Sen Community a Strong Pillar of Sanatan Traditions and Social Harmony: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Sen Community a Strong Pillar of Sanatan Traditions and Social Harmony: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 8, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai said that Sen community has a glorious history and has...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस जब लल्ला को रायपुर जेल ले जाने के लिए रवाना हुई, तो समर्थकों ने पुलिस वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया।

चार किलोमीटर तक पुलिस वाहन का पीछा

पुलिस के अनुसार, एक कार और चार बाइक में सवार यश सोना, सागर कुरें, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे समेत अन्य लोग करीब चार किलोमीटर तक पुलिस वाहन का पीछा करते रहे। दादा ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर उन्होंने पुलिस वाहन को घेरकर रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके साथ ही लल्ला सोनवानी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले जाने की कोशिश भी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ी ऊर्जा आत्मनिर्भरता
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ी ऊर्जा आत्मनिर्भरता
रायपुर, 08 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना सरगुजा जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल बम से थाना उड़ाने की धमकी का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, लल्ला सोनवानी ने पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर गंभीर धमकियां दीं। पुलिस का आरोप है कि उसने मोहल्ले के लोगों से थाना घेराव कराने, पुलिसकर्मियों को झूठे मामलों में फंसाने और पुलिस वाहन पर पेट्रोल बम फेंककर उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी।

इसके अलावा थाना, कलेक्टर और एसपी के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को सुरक्षित थाने लाया गया।

घर की तलाशी में पेट्रोल से भरे जेरिकेन जब्त

पुलिस ने इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जेरिकेन में रखा भारी मात्रा में पेट्रोल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने पेट्रोल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल वहां किस उद्देश्य से रखा गया था, इसकी भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
रायपुर, 8 अगस्त 2026/ आयुक्त वीबी - जीरामजी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तारण प्रकाश सिन्हा शुक्रवार को बलौदाबाजार पहुंचे।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

पुलिस ने यश सोना, सागर कुरें, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे, लल्ला सोनवानी, उसकी मां, दोनों पत्नियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) और 61 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।