रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में अब जिला अध्यक्षों के कामकाज का मूल्यांकन तय मानकों पर किया जाएगा। संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के बीते छह माह के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा होगी और उसी आधार पर उनकी रैंकिंग तय की जाएगी। समीक्षा प्रक्रिया के लिए दिल्ली से संगठन सृजन प्रभारी और नेशनल कनेक्ट सेंटर के चेयरमैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी छत्तीसगढ़ में डेरा डालेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सितंबर में पहली बड़ी समीक्षा के संकेत

सूत्रों के अनुसार संगठन सृजन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों की पहली औपचारिक समीक्षा सितंबर माह में प्रस्तावित है। कनेक्ट सेंटर के चेयरमैन एवं सांसद शशिकांत सैंथिल, संगठन सृजन प्रभारी वामशी रेड्डी और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एक-एक जिले में जाकर निर्धारित बिंदुओं पर परफॉर्मेंस का आकलन करेंगे।

 

बूथ स्तर तक खंगाली जाएगी सक्रियता

समीक्षा केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व का फोकस ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता पर रहेगा। यह देखा जाएगा कि निचली कमेटियां वास्तव में काम कर रही हैं या केवल कागजों में मौजूद हैं। साथ ही उन्हें सौंपे गए कार्यों की प्रगति, पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी परीक्षण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
7 अगस्त 2026 का राशिफल: कर्क राशि में सूर्य-बुध-गुरु की युति, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
7 अगस्त 2026 का राशिफल: कर्क राशि में सूर्य-बुध-गुरु की युति, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कर्क राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जनआंदोलन और तालमेल भी होंगे मूल्यांकन का हिस्सा

जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा विभिन्न जनआंदोलनों, स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता और वरिष्ठ नेताओं व अलग-अलग कमेटियों के साथ तालमेल का पूरा ब्यौरा लिया जाएगा। एआईसीसी संगठन में कसावट लाने और चुनावी तैयारी को लगातार सक्रिय रखने के उद्देश्य से इस समीक्षा को महत्वपूर्ण मान रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
8 अगस्त का भविष्यफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
8 अगस्त का भविष्यफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
शनिवार, 8 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष राशि के जातकों की कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमजोर प्रदर्शन पर रेड जोन की चेतावनी

परफॉर्मेंस में कमजोर पाए गए जिला अध्यक्षों को तत्काल हटाया नहीं जाएगा, लेकिन उन्हें रेड जोन में रखा जा सकता है। ऐसे पदाधिकारियों को कामकाज सुधारने के लिए चेतावनी और समय दिया जाएगा। तय अवधि के बाद उनकी अलग से पुनः समीक्षा होगी, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों को सराहना भी मिलेगी।

 

टिकट वितरण में बढ़ेगी जिला अध्यक्षों की भूमिका

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने पहले ही संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा और अन्य चुनावों में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसी वजह से उन्हें कुछ विशेष संगठनात्मक लक्ष्यों पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पार्टी के भीतर यह चर्चा भी है कि जिला कांग्रेस कमेटियों को और अधिक अधिकार देने का मुद्दा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों को पारंपरिक धान की खेती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

चुनाव से पहले संगठन में कसावट की कोशिश

कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव नजदीक आने पर ही संगठन सक्रिय होने की परंपरा बदले और लगातार राजनीतिक गतिविधियां जारी रहें। पार्टी मान रही है कि समय रहते बूथ स्तर तक संगठन मजबूत रहा तो चुनावी रणनीतियों को जमीन पर उतारना अधिक आसान होगा। ऐसे में जिला अध्यक्षों की यह समीक्षा केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस की आगामी चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।