रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। इन शहरों को 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। इस उपलब्धि से प्रदेश में स्वच्छता अभियान को नई पहचान मिली है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में तीनों शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में सरकंडा टीआई पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में सरकंडा टीआई पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन अटैच
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के साथ मारपीट और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला अब पुलिस महकमे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस उपलब्धि में सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और शहरवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुरस्कार समारोह में प्रत्येक शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। इनमें सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय सफाई मित्रों की मेहनत को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन कर्मठ कर्मचारियों का भी है, जो रोजाना शहरों को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलियों के गढ़ में जवानों के संग दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
नक्सलियों के गढ़ में जवानों के संग दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगातार नई उपलब्धियां हासिल करे।