बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के साथ मारपीट और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला अब पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बन गया है। मामले में न्यायिक अधिकारियों की आपत्ति के बाद सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य पर कार्रवाई की गई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, नरेश चौहान को सरकंडा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि, एसएसपी की ओर से जारी आदेश में इस कार्रवाई के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।

जन्मदिन के जश्न में हुआ था विवाद

दरअसल, बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी और महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ करीब एक सप्ताह पहले मारपीट की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे थे और पटाखे फोड़े जा रहे थे। इससे परेशान होकर न्यायाधीश ने इसका विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
कमरे से उठी बदबू तो खुला खौफनाक राज, मां फर्श पर और बेटे की बिस्तर पर मिली लाश
कमरे से उठी बदबू तो खुला खौफनाक राज, मां फर्श पर और बेटे की बिस्तर पर मिली लाश
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में मां और बेटे के शव मिलने से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बात को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने न्यायाधीश और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद मामला गरमा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

जज के खिलाफ FIR दर्ज होने पर उठे सवाल

मामले में नया मोड़ तब आया, जब दूसरे पक्ष की शिकायत पर न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई। इस कार्रवाई को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई। आरोप लगाए गए कि न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले आवश्यक प्रशासनिक अनुमति लेने और घटना के सभी पहलुओं की उचित जांच करने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

न्यायिक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर उठे सवालों के बीच अब सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह नरेश चौहान को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार में हृदयविदारक घटना: करंट हादसे में पति-पुत्र के बाद पत्नी की भी मौत
बलौदाबाजार में हृदयविदारक घटना: करंट हादसे में पति-पुत्र के बाद पत्नी की भी मौत
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए दर्दनाक करंट हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। घर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में टीआई प्रदीप आर्य की लाइन अटैचमेंट को प्रशासनिक कार्रवाई बताया गया है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई और आगे की जांच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।