छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

रतनपुर मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।  प्रकरण पर बिलासपुर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।  वही प्रकरण की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की टीम गठित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को शुक्रवार को अप्राकृतिक कृत्य व पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है,  वहीं दूसरी तरफ महिला की बेटी व दुष्कर्म पीड़िता ने रतनपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवालियां निशान लगाते हुए इसकी शिकायत एसपी से की है। साथ ही यह भी कहा कि, उसकी मां को झूठे केस में फंसाया गया है। उसने आरोप लगाया कि, उसके केस को वापस लेने दबाव बनाने के लिए यह झूठा प्रकरण बनाया गया है। उसने मामले की जांच कराने की मांग की है। 

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि, रतनपुर में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद उसके परिवार वालों की ओर से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि समझौते से इंकार करने पर युवक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से सांठगांठ की। इसके बाद उसकी मां के खिलाफ यह शिकायत कराई गई कि, आरोपी युवक के 10 वर्षीय रिश्तेदार के साथ उसकी मां ने अप्राकृतिक कृत्य किया है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज उसकी मां के खिलाफ धारा 377 व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पूरे प्रकरण पर एसपी संतोष सिंह संबंधित थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण एसपी राहुल शर्मा के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। एसपी श्री सिंह ने कहा कि, इस मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.