नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 157 सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिस पर 1570 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जेईई-एडवांस्ड में इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा, परीक्षा की तारीख घोषित
जेईई-एडवांस्ड में इस बार ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा, परीक्षा की तारीख घोषित
नई दिल्ली। एजेंसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि इसके तहत देश में 157 सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जायेंगे तथा इन्हें अगले 24 महीने में पूरा करके राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा । स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए 1570 करोड़ रूपये मंजूर किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले का मकसद देश में नर्सिंग क्षेत्र के पेशेवरों की संख्या बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण, वहनीय एवं समावेशी नर्सिंग शिक्षा प्रदान करना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
एम्स ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की सफल सर्जरी
एम्स ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की सफल सर्जरी
नई दिल्ली। एजेंसी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.