रायपुर,03 अक्टूबर 2026/वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक और अनुभव का अमूल्य खजाना हैं। उनका जीवन-अनुभव आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दिखाने का काम करता है। बुजुर्गों का आदर-सत्कार हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की नींव है और उनका सम्मान करना ही हमारा वास्तविक गौरव है।

उपरोक्त बातें प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार स्थित नगर भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

ये खबर भी पढ़ें…
आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायगढ़ के राजापारा सेक्टर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरानगर-ए में आयोजित ‘आंगन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा जिले के 180 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मान प्रदान किया गया।

संयुक्त परिवार व्यवस्था को संजोने की आवश्यकता: राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन परिवार रूपी वृक्ष की मजबूत जड़ें होते हैं, जिनकी छांव और मार्गदर्शन से पूरा परिवार फलता-फूलता है। उन्होंने आज के एकल परिवार प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिखरते संयुक्त परिवारों को संजोकर रखना समय की मांग है और युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेकर उनका आदर करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और वरिष्ठजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

खेलों में झलकी बचपन की उमंग, स्वास्थ्य शिविर और बस पास की सुविधा

समारोह का मुख्य आकर्षण बुजुर्गों के लिए आयोजित मनोरंजक गतिविधियां रहीं। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे जोश और बचपन के उत्साह के साथ भाग लिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए बहुआयामी पहल भी देखने को मिली। इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाकर उपस्थित सभी वृद्धजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मौके पर ही निःशुल्क बस पास बनाने की सुविधा प्रदान की गई।

इस आयोजन में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष , जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य वृद्धजन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.