नई दिल्ली। 

बच्चों की सेहत बढ़ाने का दावा करने वाले बॉर्नविटा में करीब आधी शक्कर होने के आरोप के बाद इसकी मालिकाना कंपनी मोंडेलेज इंडिया को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस भेजा है। उसे भ्रामक विज्ञापन, पैकेजिंग और लेबल हटाने को कहा गया है। 7 दिन में कंपनी का जवाब व विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप हैं कि 'हेल्थ ड्रिंक' के नाम पर बेचे जा रहे बॉर्नविटा में ज्यादा चीनी होने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है । यह दावा विश्लेषक रेवंत हिमतसिंग्का ने एक वीडियो पोस्ट कर किया था। वीडियो वायरल हुआ तो कंपनी ने रेवंत को कानूनी नोटिस भेजा, जिस पर रेवंत ने सभी जगह से यह वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक इसे 1.20 करोड़ लोग देख चुके थे, इसे कई और जगह फैलाया जाने लगा। दूसरी ओर, बाल आयोग को शिकायत मिली कि बॉर्नविटा से बच्चों को शारीरिक वृद्धि और विकास में मदद मिलने का दावा किया गया है, जबकि यह बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

रेवंत के वीडियो पर बॉर्नविटा के प्रवक्ता ने दावा किया था कि 70 वर्षो में वैज्ञानिक ढंग से बने उत्पाद से कंपनी ने भारतीय ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। उत्पाद कानूनों का पालन कर बनाए गए हैं। कंपनी के सभी दावों की पुष्टि की गई है, और वे पारदर्शी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.