रायपुर

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में ठंड तो लगभग गायब सी हो गई है। दक्षिण से निम्न स्तर पर लगातार आ रही हवाएं प्रदेश का तापमान बढ़ा रही हैं। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तापमान बढ़ने से दिन में हल्की गर्मी रहती है। वहीं रात को हल्की ठंड होती है। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश में दंतेवाड़ा सबसे गर्म था। वहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछली रात सबसे कम तापमान कवर्धा में 12.1 डिग्री सेल्सियस था इसी तरह न्यूनतम तापमान माना में 17.6, बिलासपुर में 18, पेण्ड्रारोड में 14.2, अंबिकापुर में 14.9, जगदलपुर में 13.4, दुर्ग में 6.4 व राजनांदगांव में 17 डिग्री सेल्सियस था ।