रायपुर

बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पराजित प्रत्याशियों का भी दर्द छलका. करीब दर्जन भर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं ने भी उपेक्षा का रोना रोया. वहीं इस बात पर उखड़े कि चुनाव में जिन लोगों ने उनके खिलाफ काम किया. अब उन्हें ही महत्व दिया जा रहा है. बैठक में छाया विधायकों ने क्षेत्रीय समस्याओं से लेकर विधानसभा में सरकार की योजना के क्रियान्वयन, विकास कार्यों पर भी चर्चा की.

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी में जुटे कांग्रेस के पराजित प्रत्याशियों के बीच हुई मंत्रणा से नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं. बैठक में कई छाया विधायकों की नाराजगी भीउभरी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिन लोगों की वजह से नुकसान हुआ. अब वे ही पार्टी में ले लिए गए हैं. उन्हें तवज्जो भी मिल रही है. इस दौरान आगामी रणनीतियों के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग

को लेकर भी चर्चा हुई. संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर भी मंथन हुआ. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गयाकिमुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत वरिष्ठ मंत्रियों से मिलकर मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया जाएगा. बैठक में गुरूमुख सिंह होरा, मोतीलाल देवांगन, कन्हैया अग्रवाल, राजेन्द्र शुक्ला, संजय नेताम, अनिल चंद्रा, सुनील माहेश्वरी, गोरेलाल बर्मन, शत्रुघ्न सोनूचंद्राकर, राजेन्द्र साहू, राकेशपात्रे शामिल हुए. वहीं अन्यछाया विधायकों ने वर्चुअल तौर पर समर्थन किया.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.