धमतरी/रायपुर, 29 मई 2026। धमतरी जिले के खरेंगा ग्राम पंचायत में महानदी तट पर अवैध रेत उत्खनन के दौरान करीब 10 मानव शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इनमें कुछ शव 15–20 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। गुरुवार को ग्राम खरेंगा पंचायत क्षेत्र से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले समेत राजधानी रायपुर में हड़कंप मच गया।

श्मशान घाट तक खोद डाला

ये खबर भी पढ़ें…
नकटी में उजड़े 80 घर, खुले आसमान के नीचे कटी रात; विस्थापितों का छलावे का आरोप
नकटी में उजड़े 80 घर, खुले आसमान के नीचे कटी रात; विस्थापितों का छलावे का आरोप
रायपुर, 30 जून 2026। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम खरेंगा के पूर्व सरपंच ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया है कि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने रेत निकालने के लालच में पूरे श्मशान घाट क्षेत्र को खोद डाला। ग्रामीणों का कहना है कि संरक्षित श्मशान घाट से रेत निकालना अपराध की श्रेणी में आता है, इसके बावजूद यहां धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। आरोप है कि खरेंगा से रेत निकाली जा रही है और दरी क्षेत्र में उसकी रॉयल्टी काटी जा रही है।

ग्रामीणों को मिल रही धमकियां

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेत माफिया बाहरी हैं, जबकि ड्राइवर और मजदूर स्थानीय स्तर पर धमतरी क्षेत्र के हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों को वाहन चढ़ाने, घर में घुसकर मारपीट करने और गाली-गलौज की धमकियां दी जाती हैं। दहशत के कारण लोग खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीण विमला बाई साहू ने बताया कि 8 से 10 मानव शव निकले हैं और गांव वाले चाहते हैं कि अवैध उत्खनन तुरंत बंद हो। वहीं कैलाश महाराज नामक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि दरी और खरेंगा के बीच सीमांकन और रॉयल्टी विवाद का फायदा रेत माफिया उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
राजनांदगांव, 30 जून। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर वर्षों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि महानदी के इस हिस्से में किसी अधिकृत ठेकेदार को खनन की अनुमति नहीं दी गई है, इसलिए यहां हो रहा उत्खनन पूरी तरह अवैध है। लगातार शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन और खनिज विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.