रायपुर ।

क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करने पर रकम दोगुना होने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। पहले तीन माह में फिर और दो माह में मुनाफा दिलाने की बात कही गई लेकिन किसी तरह की राशि का भुगतान नहीं किया गया। आमानाका थाना पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत् प्रेमलाल प्रधान, चेतन कुमार साहू, अमरजीत एवं अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग कर ठगी की कोशिश! कूरियर डिलीवरी के नाम पर नया साइबर स्कैम, जानिए कैसे बचें
CG के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग कर ठगी की कोशिश! कूरियर डिलीवरी के नाम पर नया साइबर स्कैम, जानिए कैसे बचें
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू को ब्लू डार्ट कूरियर और मुख्यमंत्री निवास के नाम पर कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आमानाका थाना प्रभारी एस. आर. सोनी ने बताया कि हर्षित ज्वेल्स हीरापुर रोड टाटीबंध निवासी सौरभ सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी लोहे का कमीशन पर व्यवसाय करता है। उसका प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रेमलाल प्रधान से पूर्व से परिचय है। प्रेमलाल 30 अप्रैल 2022 को प्रार्थी के पास आकर बोला कि वह क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करता है। उसने दो माह के उपरांत रकम दोगुना होने की बात कही। साथ ही प्रेमलाल ने प्रार्थी से 15 लाख रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा। इस पर प्रार्थी झांसे में आकर इन्वेस्ट करने के लिए राजी हो गया। 

रिपोर्ट के अनुसार तीन माह के उपरांत प्रार्थी ने अपने 15 लाख रुपए के संबंध में प्रेमलाल से संपर्क किया। इस पर प्रेमलाल ने पुनः आश्वासन दिया और क्रिप्टो बिजनेस के साझेदार अमरजीत सिंह एवं अन्य लोग से मिलाया। उन्होने भी प्रार्थी को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा क्रिप्टो में लगाए गए रकम दोगुना कर वापस करेंगे। पुनः दो माह उपरांत प्रार्थी द्वारा प्रेमलाल प्रधान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने पुनः पैसा वापस करने का आश्वासन दिया लेकिन रुपए नहीं लौटाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.