रायपुर, 23 मई 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा  कल यानी 24 मई को होगी इसे लेकर रायपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त रहेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले फेस स्कैनिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
रायपुर शहर में बनाए गए 22 परीक्षा केंद्रों पर करीब साढ़े 8 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह तय समय तक ही मिलेगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।
आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पहुंच जाएं ताकि फेस स्कैनिंग और दस्तावेज सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो।
भीषण गर्मी को देखते हुए कई केंद्रों पर पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया है ताकि परीक्षा के दौरान शहर में जाम की स्थिति न बने।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.