रायपुर । बिलासपुर/-
Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र की प्रतिभाशाली शोधार्थी प्रज्ञा तिवारी को एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें Ramen Deka और Vishnu Deo Sai के हाथों प्रदान किया गया।

रायपुर स्थित विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां एवं पदक वितरित किए गए। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। साथ ही 128 शोधार्थियों को पीएचडी, 518 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर तथा 1234 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief over Demise of Senior Journalist Ramesh Sharma
Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief over Demise of Senior Journalist Ramesh Sharma
Raipur, August 17, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai expressed deep grief over the demise of senior journalist Shri Ramesh...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में सकरी निवासी प्रज्ञा तिवारी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रज्ञा, कृष्ण कुमार तिवारी की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल Ramen Deka ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, गौरव और उपलब्धियों से सराबोर नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life
Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life
Raipur, August 17, 2026/An initiative of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has enabled 21-year-old Avinash Nayak, a resident of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.