रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर एक कारोबारी को करीब 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उससे 8.50 लाख रुपए ठग लिए।

ठगों ने कारोबारी को बताया कि उसके नाम से ICICI बैंक में 6.80 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने और परिवार के सदस्यों को भी CBI से गिरफ्तार कराने की धमकी दी गई। डर के कारण कारोबारी ठगों के निर्देशों का पालन करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सिंचाई और विकास को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ में सिंचाई और विकास को बढ़ावा
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के विकास और किसानों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में कारोबारी से 8.50 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। रकम जुटाने के लिए पीड़ित ने अपनी जमा-पूंजी खर्च करने के साथ सोने के जेवर भी बेच दिए। ठग लगातार वीडियो कॉल पर जुड़े रहते थे और हर घंटे अपडेट देने के लिए कहते थे।

लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर कारोबारी ने आखिरकार अपने छोटे भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साइबर टीम भी जांच कर रही है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जीपीएम जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.