केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को रायपुर में कहा कि छत्तीसगढ़ उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल है। उन्होंने संकेत दिया कि LJP आने वाले चुनाव में प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

चिराग ने छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार की वजह बताते हुए अपने पिता और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुराने जनसमर्थन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनके पिता के समर्थकों की संख्या काफी अधिक रही है। इसी आधार को मजबूत करते हुए पार्टी अब छत्तीसगढ़ में अपना संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहार में यात्रियों को राहत: हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहार में यात्रियों को राहत: हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चिराग ने बताया कि पार्टी जल्द ही प्रदेश इकाई को मजबूत करेगी। इसके बाद जिला स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। चुनाव में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, इस पर अंतिम फैसला संगठन मजबूत होने और राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन करने के बाद लिया जाएगा।

भाजपा से गठबंधन पर फैसला बाद में

छत्तीसगढ़ में भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि इसका फैसला समय और राजनीतिक परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। पार्टी की राज्य इकाई और केंद्रीय नेतृत्व मिलकर चुनावी रणनीति तय करेंगे। यानी LJP फिलहाल संगठन विस्तार के साथ अपने लिए राजनीतिक विकल्प खुले रख रही है।

SIR और कांग्रेस पर भी साधा निशाना

रायपुर में चिराग पासवान ने SIR को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाताओं को चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर संदेह है तो आयोग को पारदर्शिता के साथ उनका विश्वास जीतना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और विपक्ष को आत्ममंथन की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, कथित प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार
बालोद में युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, कथित प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार
बालोद। शहर में युवती पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, छत्तीसगढ़ में LJP के चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने चिराग की पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने पर कहा कि “आने दीजिए।” इससे प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में एक और सियासी मुकाबले की संभावना बढ़ गई है।