धमतरी/रायपुर, 27 अप्रैल 2026। भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए करोड़ों के मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ED ने सोमवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। धमतरी में एक पूर्व मंत्री के सगे भाई के घर और रायपुर के अभनपुर में एक कारोबारी के ठिकाने पर ED की टीम ने एक साथ छापा मारा। दोनों जगहों पर 12 से ज्यादा अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

सुबह 6 बजे शुरू हुई रेड: ED की टीमें CRPF के जवानों के साथ सुबह 6 बजे धमतरी के रुद्री रोड स्थित पूर्व मंत्री के भाई के बंगले पर पहुंची*। *एक टीम रायपुर के अभनपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर और ऑफिस पहुंची। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण में हुए मुआवजा फर्जीवाड़े से जुड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में आज कहीं हल्की बारिश तो कहीं वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में मौसम साफ
छत्तीसगढ़ में आज कहीं हल्की बारिश तो कहीं वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में मौसम साफ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है भारतमाला घोटाला: भारतमाला प्रोजेक्ट में नेशनल हाईवे के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। आरोप है कि अफसरों और दलालों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को निजी बताकर, फर्जी नामों से करोड़ों का मुआवजा उठाया गया। ED को शक है कि इस घोटाले का पैसा कई नेताओं और कारोबारियों तक पहुंचा है।

क्या मिला रेड में: शुरुआती जानकारी के मुताबिक ED को दोनों ठिकानों से प्रॉपर्टी के दस्तावेज, बैंक पासबुक, लॉकर डिटेल और कई डिजिटल डिवाइस मिले हैं। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए हैं। धमतरी वाले घर में 3 बैंक लॉकर की जानकारी मिली है, जिन्हें खंगाला जा रहा है। रेड अभी जारी है।

सियासी पारा हाई: पूर्व मंत्री का नाम सामने आते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कहा- “भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है*”। *वहीं कांग्रेस ने इसे “चुनावी बदले की कार्रवाई” बताया है। ED के अफसरों ने अभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहार में यात्रियों को राहत: हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहार में यात्रियों को राहत: हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.